रविवार, 25 अक्टूबर 2015

मेरी तलाश.....

मौत मेरी तलाश में दिन ,
रात यूँ ही भटकती रही.....
कभी उसे मेरा घर न मिला ,
तो कभी उसे मैं घर पर न मिला......

हम छोड़ चले है.....

हम छोड़ चले है महफ़िल को
याद आये कभी तो मत रोना
इस दिल को तसल्ली दे देना
घबराये कभी तो मत रोना

एक ख्वाब सा देखा था हमने
जब आँख खुली तो टूट गया
यह प्यार तुम्हें सपना बनकर
तडपाये कभी तो मत रोना

तुम मेरे ख़यालों में खोकर
बरबाद ना करना जीवन को
जब कोई सहेली बात तुम्हें
समझाये कभी तो मत रोना

जीवन के सफ़र में तनहाई
मुझको तो ना ज़िंदा छोड़ेगी
मरने की खबर ऐ जान-ए-जिगर
मिल जाये कभी तो मत रोना

फ़िल्म... जी चाहता है (1962)

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015

नींद में.....

नींद में भी गिरते है मेरी आंखो से आसुँ,,
जब भी तुम ख्वाबो में मेरा हाथ छोड़ देती हो...♌

मंगलवार, 8 सितंबर 2015

यूँ ना रूठे कोई.....

दुश्मन के सितम का खौफ नहीं हमको,
हम तो अपनों के रूठ जाने से डरते हैं…

रविवार, 6 सितंबर 2015

ऐ उम्र.....

ऐ उम्र...
कुछ कहा मैंने, शायद तूने सूना नहीं,
तू छीन सकती है बचपन मेरा,
पर मेरा बचपना नहीं ।

गुरुवार, 3 सितंबर 2015

ये दिन.....

तुम्हें क्या पता हमने कैसे दिन गुजरे हैं
30 रुपये के दहीपुरी की जगह
10 रुपये के वडापाव खाके गुजारे हैं

सोमवार, 27 जुलाई 2015

भगवान तो है सिर्फ देखो.....

कौन कहता है की भगवान् नहीं हैं
सिर्फ देखने का नजरिया चाहिए
हमने तो एक इंसान में भगवान् देखा है
जिसने हर कदम पर मुझ गिरते हुवे को संभाला है।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

ऊँचा पद.....









यूँ ही खीच तान में जब बिखर गया समाज
बड़ा पद हमको चाहिए पर करना नहीं कुछ काम
करना नहीं है कुछ काम पर पद बड़ा ही चाहिए....$.
झूठे दिखावे की चाह में बनगया और एक समाज
जब बनायेंगे एक नया समाज
उसमें ऊँचा होगा मेरा नाम....$.
एसा करते करते कितना बनेगा समाज
लोगों में भ्रम होगया अब कौन करेगा बढियां काम.....

गुरुवार, 9 जुलाई 2015

हार गया हूँ.....

प्रियवर तुमसे हार गया हूं ,
नेह नदी के पार गया हूं ।
जब जब मैंने प्यार किया हैं ,
आशाओं से मार गया हूं ॥

देखा था मैंने इक सपना ,
मानूंगा तुमको मैं अपना ।
झंझावत में पड़ अपनों से ,
छुप कर तेरे द्वार गया हूं ।।

प्रियवर तुमसे हार गया हूं ,
नेह नदी के पार गया हूं ।

पागल मन को बहुत मनाया ,
फिर भी उसकी समझ न आया ।
मन मितवा से घड़ी मिलन की ,
बातों मे मैं टार गया हूं ।।

प्रियवर तुमसे हार गया हूं ,
नेह नदी के पार गया हूं ।।

आखें तुम बिन बनीं बदरिया ,
ढ़ूढ़ रहीं वो अपना संवरिया ।
मीन पिआसी जल मे रह कर ,
“प्रखर” विरह मे जार गया हूं ।।

प्रियवर तुमसे हार गया हूं ,
नेह नदी के पार गया हूं ।। ***

बुधवार, 8 जुलाई 2015

समय

🕛🕛🕛🕛🕛🕛🕛🕛
बहुत खुश किस्मत होते है वे लोग
जिन्हें "समय"
और "समझ" एक साथ मिलती है,
क्योंकी अक्सर "समय" पर "समझ" नही आती
और जब "समझ" आती है तो "समय" हात से
निकल जाता है...!!

लोकप्रिय पोस्ट