हमने उन यादों को संभाल के रखा है,
जो हमारे जीने का सहारा हुवा करते थे
रविवार, 17 जून 2018
बुधवार, 6 जून 2018
मंगलवार, 5 जून 2018
पर्यावरण दिवस पर....
5 जून पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.....
मेरा जन्म महाराष्ट्र की एक विशाल हरी भरी नर्सरी में हुआ। इस नर्सरी का माली मेरी बहुत खुशामद करता था।सुबह शाम पानी देना जब आवश्यक हो जैविक खाद देशी खाद का पोषण मिलता था। शेशवस्था में भरपूर पोषण मिलने से में काफी तंदुरुस्त हो चुका था। समय तेजी से गुजरने लगा कि अचानक जीवन मे ऐसा तूफान आया कि में और मेरे जैसे करोड़ों पौधों को नाशिक की संस्थाओं ने ख़रीद लिया और 5 जुलाई 2015 को माँ गोदावरी के अंचल में बसे नाशिक जिलों में सभी जगह भेजे गए। और यही वो तारीख थी कि सांसद, विधायक, नगरसेवक बहुत सारी संस्था के पदाधिकारियों ने एक साथ मिलकर 12 घण्टे में पौधे लगाने का एक नया रिकार्ड तो बना लिया पर मुझे और मेरे करोड़ों भाइयों को लावारिस कर दिया। हम लोगों की देखभाल की कोई विशेष योजना न होना और प्रदेश में व्याप्त जल संकट से मेरे लाखों भाई दम तोड़ चुके हैं और बाकी कुछ को छोड़कर जो किसी खास नेता मंत्री द्वारा स्थापित किये गये थे अंतिम सांसे गिन रहे हैं।मानसून आने में काफी समय है हो सकता है ये मेरी आत्मकथा कब मेरी अंतिम कथा बन जाये इसलिए हो सके तो आप सब खुद ही मेरे भाई बहनों को बचाना जिससे आपकी आने वाली पीढ़ी का जीवन मंगलमय हो।
जय हिंद जय भारत।
( पेड़ लगाने के पश्चात 2 वर्ष तक देखभाल की जिम्मेदारी भी लें। श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के तरफ से लगाये गए सभी वृक्षों की देखभाल हर हप्ते किया जाता है। )
शनिवार, 12 मई 2018
परोपकार.....
एक आदमी ने दुकानदार से पूछा - केले और सेब क्या भाव लगाऐ हैं ? केले 20 रु.दर्जन और सेब 100 रु. किलो । उसी समय एक गरीब सी औरत दुकान में आयी और बोली मुझे एक किलो सेब और एक दर्जन केले चाहिये - क्या भाव है भैया ? दुकानदार: केले 5 रु दर्जन और सेब 25 रु किलो। औरत ने कहा जल्दी से दे दीजिये । दुकान में पहले से मौजूद ग्राहक ने खा जाने वाली निगाहों से घूरकर दुकानदार को देखा । इससे पहले कि वो कुछ कहता - दुकानदार ने ग्राहक को इशारा करते हुये थोड़ा सा इंतजार करने को कहा।
औरत खुशी खुशी खरीदारी करके दुकान से निकलते हुये बड़बड़ाई - हे भगवान तेरा लाख- लाख शुक्र है , मेरे बच्चे फलों को खाकर बहुत खुश होंगे । औरत के जाने के बाद दुकानदार ने पहले से मौजूद ग्राहक की तरफ देखते हुये कहा : ईश्वर गवाह है भाई साहब ! मैंने आपको कोई धोखा देने की कोशिश नहीं की यह विधवा महिला है जो चार अनाथ बच्चों की मां है । किसी से भी किसी तरह की मदद लेने को तैयार नहीं है। मैंने कई बार कोशिश की है और हर बार नाकामी मिली है।तब मुझे यही तरीकीब सूझी है कि जब कभी ये आए तो मै उसे कम से कम दाम लगाकर चीज़े दे दूँ। मैं यह चाहता हूँ कि उसका भरम बना रहे और उसे लगे कि वह किसी की मोहताज नहीं है। मैं इस तरह भगवान के बन्दों की पूजा कर लेता हूँ ।
थोड़ा रूक कर दुकानदार बोला : यह औरत हफ्ते में एक बार आती है। भगवान गवाह है जिस दिन यह आ जाती है उस दिन मेरी बिक्री बढ़ जाती है और उस दिन परमात्मा मुझपर मेहरबान होजाता है । ग्राहक की आंखों में आंसू आ गए, उसने आगे बढकर दुकानदार को गले लगा लिया और बिना किसी शिकायत के अपना सौदा खरीदकर खुशी खुशी चला गया ।
कहानी का मर्म :-
खुशी अगर बांटना चाहो तो तरीका भी मिल जाता है l
सोमवार, 30 अप्रैल 2018
वक्त को बढ़ते देखा…
कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है जरुरत की सभी चीजें हमारी उम्र के हिसाब से शुरू होती चली गईं, हमने सिर्फ १९वी सदी को २०वीं सदी में बदलते ही नहीं देखा है बल्कि इस समय में होने वाले बदलावों को खुले दिल से अपनाया भी है....
हमारा सफ़र टीवी के एकमात्र चैनल डीडी १ से शुरू होकर आज डिश टीवी के ५०० चैनलों तक पंहुचा है,......
अपट्रान की ब्लैक एन्ड व्हाईट टीवी का सफ़र आज स्मार्ट टीवी तक पहुच गया है .....
मोबाइल में नोकिया ११०० से शुरू होकर आज एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स तक पहुच गया है, .......
क्रिकेट मैच राहुल द्रविड़ की टेस्ट पारी से शुरू होकर युवी के १२ गेंद में हाफसेंचुरी तक पहुँच गयी है, .....
हमने टेप वाले कैसेट से लेकर वी सी आर, वाकमैन, सीडी, डीवीडी , पेन ड्राईव से होते हुए मेमोरी कार्ड का सफ़र तय किया है ....
कुल मिलाकर कहने का मतलब है कि हमने वक्त को बदलते हुए देखा … वक्त को बढ़ते देखा… वक्त को खुद के साथ जवान होते देखा और सिर्फ देखा ही नहीं है बल्कि दिल खोलकर जीया है ...!!
शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018
बन्द कर दो डाकखाने....
बन्द कर दो डाकखाने
अब चिट्ठी नही आती
किसी के हाथ की खुश्बू
स्याही में नहीं आती
ख्वाबों और खयालों की
अब बारिश नही होती
संग जीने और मरने की
वो कसमे अब नही होती
भींगे लफ्ज की सिहरन
दिलों में अब नही होती
पन्नो में तड़फते अश्क़ की
अब बूंदें नहीं गिरती
वो मिलने की बिछड़ने की
तारीखें तय नही होती
गली में डाकिया आने की
अब खबरें नही होती
मैंने.....
एक ही दिन में कैसे पढ़ लोगे तुम मुझे......
मैंने ख़ुद को लिखने में ही कई साल लगायें हैं.....
गुरुवार, 8 मार्च 2018
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018
रेड_ब्रिगेड...
लोकप्रिय पोस्ट
-
ये कोई 1 साल पहले की बात है....... एक व्यक्ति को मुंबई से पुणे जाना था... परन्तु उसने नए बने एक्सप्रेस वे की जगह पुराने रस्ते ...
-
यह एक डरावना चुटकला है. कृपया कर कमजोर दिल वालो से प्रार्थना है की वो इसे ना पढ़े. रात बहुत हो गई थी. सड़क भी सुनसान सी ही थी. इस पर बरसात ने ...
-
आजकल की लड़कियां जिन्हें कच्ची उम्र में प्यार करने का शौक होता है वह कितना भयानक होता है. अक्सर लड़कियां चौदह पन्द्रह साल की उमर में प्यार ...
-
मैं एक भ्रूण हूं। अभी मेरा कोई अस्तित्व नहीं। मैं प्राकृतिक रूप से सृष्टि को आगे बढ़ाने का दायित्व लेकर अपनी मां की...
-
नयी इच्छाओँ ने जन्म लेना शुरू कर दिया है... ये कैसे हो गया? अभी तो कई पुरानी इच्छाएँ, अपने साकार होने की प्रतीक्षा कर रही हैँ... अब इतनी सार...
-
तुलसी की माला धारण जो लोग करते है उनके शरीर की विद्युत शक्ति कभी समाप्त नहीं होती है.तुलसी की माला पहनने से व्यक्ति की असमय मृत्यु नहीं होती...
-
एक बार लोहे और सोने मे बहस छिडी ! जोरदार गरमागरम! बात तमाम पहलुओं से होते हुये इस बात पर आ गई कि जलया तू भी जाता है जलाया मैं भी जाता हूं! र...
-
प्रागैतिहासिक युग से चले आने वाले केवल तीन ही धर्म आज संसार में विद्यमान हैं - हिन्दू धर्म, पारसी धर्म और यहूदी धर्म । उनको अनेकानेक प्रचण्ड...
-
१- नारी चाहे किसी भी आयु और अवस्था की क्यूँ न हो लेकिन प्रकृति से माँ ही होती है और पुरुष चाहे किसी भी आयु और अवस्था का क्यूँ न हो जाये लेकि...
-
जब छोटा था तो माँ से अक्सर एक ही सवाल पूछता था मैं कब पापा जितना बड़ा होऊंगा माँ हंसकर उस बात को टाल जाती थी फिर जब भी वक़्त मिलता था तो आईन...














