मंगलवार, 8 सितंबर 2015

यूँ ना रूठे कोई.....

दुश्मन के सितम का खौफ नहीं हमको,
हम तो अपनों के रूठ जाने से डरते हैं…

रविवार, 6 सितंबर 2015

ऐ उम्र.....

ऐ उम्र...
कुछ कहा मैंने, शायद तूने सूना नहीं,
तू छीन सकती है बचपन मेरा,
पर मेरा बचपना नहीं ।

गुरुवार, 3 सितंबर 2015

ये दिन.....

तुम्हें क्या पता हमने कैसे दिन गुजरे हैं
30 रुपये के दहीपुरी की जगह
10 रुपये के वडापाव खाके गुजारे हैं

सोमवार, 27 जुलाई 2015

भगवान तो है सिर्फ देखो.....

कौन कहता है की भगवान् नहीं हैं
सिर्फ देखने का नजरिया चाहिए
हमने तो एक इंसान में भगवान् देखा है
जिसने हर कदम पर मुझ गिरते हुवे को संभाला है।

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

ऊँचा पद.....









यूँ ही खीच तान में जब बिखर गया समाज
बड़ा पद हमको चाहिए पर करना नहीं कुछ काम
करना नहीं है कुछ काम पर पद बड़ा ही चाहिए....$.
झूठे दिखावे की चाह में बनगया और एक समाज
जब बनायेंगे एक नया समाज
उसमें ऊँचा होगा मेरा नाम....$.
एसा करते करते कितना बनेगा समाज
लोगों में भ्रम होगया अब कौन करेगा बढियां काम.....

गुरुवार, 9 जुलाई 2015

हार गया हूँ.....

प्रियवर तुमसे हार गया हूं ,
नेह नदी के पार गया हूं ।
जब जब मैंने प्यार किया हैं ,
आशाओं से मार गया हूं ॥

देखा था मैंने इक सपना ,
मानूंगा तुमको मैं अपना ।
झंझावत में पड़ अपनों से ,
छुप कर तेरे द्वार गया हूं ।।

प्रियवर तुमसे हार गया हूं ,
नेह नदी के पार गया हूं ।

पागल मन को बहुत मनाया ,
फिर भी उसकी समझ न आया ।
मन मितवा से घड़ी मिलन की ,
बातों मे मैं टार गया हूं ।।

प्रियवर तुमसे हार गया हूं ,
नेह नदी के पार गया हूं ।।

आखें तुम बिन बनीं बदरिया ,
ढ़ूढ़ रहीं वो अपना संवरिया ।
मीन पिआसी जल मे रह कर ,
“प्रखर” विरह मे जार गया हूं ।।

प्रियवर तुमसे हार गया हूं ,
नेह नदी के पार गया हूं ।। ***

बुधवार, 8 जुलाई 2015

समय

🕛🕛🕛🕛🕛🕛🕛🕛
बहुत खुश किस्मत होते है वे लोग
जिन्हें "समय"
और "समझ" एक साथ मिलती है,
क्योंकी अक्सर "समय" पर "समझ" नही आती
और जब "समझ" आती है तो "समय" हात से
निकल जाता है...!!

गुरुवार, 28 मई 2015

ऐ मौत.....


बहुत रुलाया है इन बेवफा लोगो ने...
ऐ मौत...अगर तुम साथ दो,
तो सबको रुलाने का इरादा है मेरा....!

खामोश आँखें......


वो तो आँखें थी मेरी जो सब सच बयां कर गयी ।
वरना लफ्ज होते तो कब के मुकर गए होते....!

बुधवार, 20 मई 2015

आजकल राख से जल जाता हूँ......

रोज गिरता हूँ ,सँभल जाता हूँ.... वक्त के साथ बदल जाता हूँ.... भीड काफी है उनकी महेफिल में..... चल किसी ओर निकल जाता हूँ..... तुम बिना बात खौफ खाते हो..... जाने क्यों मैं भी दहल जाता हूँ ..... यार तुम कल सवाल कर लेना..... आज कुछ देर को टल जाता हूँ..... कल सुबह होगी लोग कहते हैं..... रोज सुनता हूँ बहल जाता हूँ..... आग तो आग है ,न जाने क्यों...... आजकल राख से जल जाता हूँ...... आजकल राख से जल जाता हूँ......

लोकप्रिय पोस्ट