कौन कहता है की भगवान् नहीं हैं
सिर्फ देखने का नजरिया चाहिए
हमने तो एक इंसान में भगवान् देखा है
जिसने हर कदम पर मुझ गिरते हुवे को संभाला है।
सोमवार, 27 जुलाई 2015
भगवान तो है सिर्फ देखो.....
मंगलवार, 21 जुलाई 2015
ऊँचा पद.....
बड़ा पद हमको चाहिए पर करना नहीं कुछ काम
करना नहीं है कुछ काम पर पद बड़ा ही चाहिए....$.
झूठे दिखावे की चाह में बनगया और एक समाज
उसमें ऊँचा होगा मेरा नाम....$.
एसा करते करते कितना बनेगा समाज
लोगों में भ्रम होगया अब कौन करेगा बढियां काम.....
गुरुवार, 9 जुलाई 2015
हार गया हूँ.....
प्रियवर तुमसे हार गया हूं ,
नेह नदी के पार गया हूं ।
जब जब मैंने प्यार किया हैं ,
आशाओं से मार गया हूं ॥
देखा था मैंने इक सपना ,
मानूंगा तुमको मैं अपना ।
झंझावत में पड़ अपनों से ,
छुप कर तेरे द्वार गया हूं ।।
प्रियवर तुमसे हार गया हूं ,
नेह नदी के पार गया हूं ।
पागल मन को बहुत मनाया ,
फिर भी उसकी समझ न आया ।
मन मितवा से घड़ी मिलन की ,
बातों मे मैं टार गया हूं ।।
प्रियवर तुमसे हार गया हूं ,
नेह नदी के पार गया हूं ।।
आखें तुम बिन बनीं बदरिया ,
ढ़ूढ़ रहीं वो अपना संवरिया ।
मीन पिआसी जल मे रह कर ,
“प्रखर” विरह मे जार गया हूं ।।
प्रियवर तुमसे हार गया हूं ,
नेह नदी के पार गया हूं ।। ***
बुधवार, 8 जुलाई 2015
समय
🕛🕛🕛🕛🕛🕛🕛🕛
बहुत खुश किस्मत होते है वे लोग
जिन्हें "समय"
और "समझ" एक साथ मिलती है,
क्योंकी अक्सर "समय" पर "समझ" नही आती
और जब "समझ" आती है तो "समय" हात से
निकल जाता है...!!
गुरुवार, 28 मई 2015
ऐ मौत.....
बहुत रुलाया है इन बेवफा लोगो ने...
ऐ मौत...अगर तुम साथ दो,
तो सबको रुलाने का इरादा है मेरा....!
खामोश आँखें......
वो तो आँखें थी मेरी जो सब सच बयां कर गयी ।
वरना लफ्ज होते तो कब के मुकर गए होते....!
बुधवार, 20 मई 2015
आजकल राख से जल जाता हूँ......
कैसे करूँ माँ बखान......
पर क्यों लिखूँ .. और क्यों करूँ .. माँ की महिमा का बखान .. !!
और फिर माँ ~ माँ की ममता ~ तो होती है ~ इतनी महान ..
शब्दों में .. किया जा सके चित्रण .. शब्दों की कहाँ है इतनी उङान ..!!
हर प्राणी के होने में .. अस्तित्व में .. जिसका होता है सर्वाधिक योगदान ..
हिमालय के उत्तुंग शिखर सी .. होती है उच्च .. जिस माँ की शान ..
छोटे छोटे पंख वाले शब्दों के पंछी .. कैसे करवाये उस शिखर का भान .. !!
वो माँ ~ जो अपनी ममता का आँचल .. सदा ही रखती है तान ..
वो माँ ~ जो संतान को .. अमृत भी पिलाये .. तो पहले लेती है छान ..
वो माँ ~ जो सभी संतानों को .. बिना फर्क के .. रखती है एक समान ..
वो माँ ~ जो अपना सुख चैन .. कर देती है संतान के लिये कुर्बान ..
वो माँ ~ जो सदा चाहती है .. कि उसकी संतान हो महान .. गुणवान .. !!
ओ माँ ~ तू ही बता .. मेरी लेखनी .. कैसे करे माँ की महिमा का बखान .. !!
कुछ देर रूको तो सही.....
बस एक नया रास्ता बना रहा हूँ मैं.....
एक पंख टूट गया था, तितली का.....
बस उसी पर मरहम लगा रहा हूँ मैं.....
रविवार, 17 मई 2015
बड़े सपने.....
बड़े सपनों को पाने वालेहर व्यक्ति को सफलता के कई पड़ावों से गुजरना पड़ता है।"-
पहले लोग मजाक उड़ाऐंगे,-
फिर लोग साथ छोडेगे,-
फिर विरोध करेंगे,-
फिर वही लोग कहेंगे कि
हम तो पहले से ही जानते थे कि एक न एक दिन तुम कुछ बड़ा करोगे...
लोकप्रिय पोस्ट
-
ये कोई 1 साल पहले की बात है....... एक व्यक्ति को मुंबई से पुणे जाना था... परन्तु उसने नए बने एक्सप्रेस वे की जगह पुराने रस्ते ...
-
यह एक डरावना चुटकला है. कृपया कर कमजोर दिल वालो से प्रार्थना है की वो इसे ना पढ़े. रात बहुत हो गई थी. सड़क भी सुनसान सी ही थी. इस पर बरसात ने ...
-
आजकल की लड़कियां जिन्हें कच्ची उम्र में प्यार करने का शौक होता है वह कितना भयानक होता है. अक्सर लड़कियां चौदह पन्द्रह साल की उमर में प्यार ...
-
मैं एक भ्रूण हूं। अभी मेरा कोई अस्तित्व नहीं। मैं प्राकृतिक रूप से सृष्टि को आगे बढ़ाने का दायित्व लेकर अपनी मां की...
-
नयी इच्छाओँ ने जन्म लेना शुरू कर दिया है... ये कैसे हो गया? अभी तो कई पुरानी इच्छाएँ, अपने साकार होने की प्रतीक्षा कर रही हैँ... अब इतनी सार...
-
तुलसी की माला धारण जो लोग करते है उनके शरीर की विद्युत शक्ति कभी समाप्त नहीं होती है.तुलसी की माला पहनने से व्यक्ति की असमय मृत्यु नहीं होती...
-
एक बार लोहे और सोने मे बहस छिडी ! जोरदार गरमागरम! बात तमाम पहलुओं से होते हुये इस बात पर आ गई कि जलया तू भी जाता है जलाया मैं भी जाता हूं! र...
-
प्रागैतिहासिक युग से चले आने वाले केवल तीन ही धर्म आज संसार में विद्यमान हैं - हिन्दू धर्म, पारसी धर्म और यहूदी धर्म । उनको अनेकानेक प्रचण्ड...
-
१- नारी चाहे किसी भी आयु और अवस्था की क्यूँ न हो लेकिन प्रकृति से माँ ही होती है और पुरुष चाहे किसी भी आयु और अवस्था का क्यूँ न हो जाये लेकि...
-
जब छोटा था तो माँ से अक्सर एक ही सवाल पूछता था मैं कब पापा जितना बड़ा होऊंगा माँ हंसकर उस बात को टाल जाती थी फिर जब भी वक़्त मिलता था तो आईन...
