उकता चुके हैं अपनी ही परछाइयों से हम ||
ये सोच कर ही खुद से मुख़ातिब रहे सदा |
क्या गुफ़्तुगू करेंगे तमाशाइयों से हम ||
"कब्र के सन्नाटे में से एक आवाज़ आयी,
किसी ने फूल रखके आंसूं की दो बूंद बहायी,
जब तक था जिंदा तब तक ठोकर खायी,
अब सो रहा हूं तो उसको मेरी याद आयी।"
जब भी सोता हूँ तो जाग जाता हूँ
ऐ मेरे दोस्त सोने की कोई तो दवा देदे
बनती नहीं कोई बात बिना पिए हुए
ऐ मेरे यार ना पिने की कोई दुवा दे दे
जबाब जब कोई ना दे
तब क्या समझू मेरे दोस्त
हम तो जबाबो के इंतजार में
मरते मरते बच जाते है......
ना पूछ ऐ मेरे दोस्त दिल की बात
की अपने भी जख्म दे जाते हैं
हम छुपा के रखते थे
वो कुरेद के चले जाते हैं।।।
ए रात यूँ ही क्यूँ आ जाती है
क्यूँ मुझको सुला के जाती है
कम से कम उनको सुला दिया कर
जिसको मेरे याद में नीद नहीं आती है ।