रविवार, 28 अप्रैल 2013

सच बोलने में अब मजा नहीं है................

क्या बात है यारों
अब मैं भी भूलने लगा हूँ.......
भूलते भूलते ही सही
कुछ तो याद आने लगा है
......................................
यादों  में भी अब दर्द होता है
भूलने में भी यादे होती है
सच बोलने में अब मजा नहीं है
अब तो झूठ में ही मजा आने लगा है......

गुरुवार, 11 अप्रैल 2013

हिन्दू नव वर्ष एवं नवरात्री पर्व की हार्दिक शुभकामनाये......

आप सभी को नववर्ष विक्रमी संवत २०७०, ११ अप्रैल २०१३, 
गुडी पडवा एवं नवरात्री पर्व की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाये...... 
 नया वर्ष आप सभी के जीवन में उत्साह, उमंग, सुख-समृद्धि, ऊर्जा और 
खुशियों भरे शुभ संदेश के साथ अंधेरा हौले-हौले उजाले में तब्दील होगा। 
सूर्य की किरणें वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा फैलाएंगी। 
उगते हुए सूरज पर अर्घ्य के रूप में चढ़ती पानी की धार हर इंसान के दुखों 
को दूर कर शरीर में ऊर्जा का संचार करेंगी। नववर्ष सबके लिए सुख-संमृद्धि 
एवं वैभवपूर्ण हो, और आशा करता हूँ कि नववर्ष आप सभी के लिए मंगलमय 
एवं लक्ष्य प्राप्ति से भरपूर हो साथ ही नव वर्ष में आशानुरूप सफलता की प्राप्ति 
लिए कामना करता हूँ।

 श्याम विश्वकर्मा.......

रविवार, 7 अप्रैल 2013

भूली बिसरी यादें.......

चलो गाँव के आम की छाँव में बैठें......
भूली बिसरी यादों को ताज़ा कर बैठें.......
बचपन के खेल निराले याद कर बैठे.......
आज फिर उस खेल को खेलने बैठे.......


चलो  कही दूर चले जाते है.....
ये शहर और ये दुनियां  को छोड़ जाते है......
अपना पन  अब  दीखता ही कहा  है......
फिर से माँ की गोदी में सो जाते है.....


क्यूँ जी चाहता है की बचपन में लौट जाऊ......
क्यूँ जी चाहता है माँ का अंचल पकड कर रोऊँ......
अब तो फुर्सत ही नहीं मिलता दो पल चैन से बैठने को....
बस अब तो भाग दौड़ के दो पल की रोटी को कैसे जुटाऊं........

शनिवार, 23 मार्च 2013

कुछ दिन से फुर्सत नहीं......

कुछ दिन से फुर्सत नहीं रहती कि कुछ सोच सकूँ......
फिर भी  जागती आँखों में ही  कई  सपने पलते हैं.......
कौन कहता है की खुली आँखों से सपने नहीं देख सकते
हम तो सपनो में भी जागते रहते है.......

गुरुवार, 14 मार्च 2013

अपने सपने.......

दिन इतनी जल्दी बीत जाती है......
रातें क्यूँ नहीं कटती है कोई तो बता दे.......
अपने सपने तो पुरे हुवे नहीं अभी........
अबतो बच्चो के सपने भी जुड़ गए......

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

बिछडन.......

मत पूंछो  
मत पूंछो
अब तो पूंछो ही मत
क्या होती है बिछडन
किसी से बिछड़ना मत
फिर भी एक बार किसी से बिछड़ के देखो.....

बुधवार, 27 फ़रवरी 2013

आईना.......

आईना ना दिखाओ हमें
हम तो आईना के ब्यापारी हैं.......
हमने तो टूटते हुवे देखा है अपने सामने
क्या अब आप की बारी है........

रविवार, 3 फ़रवरी 2013

शहर दौड़ा जा रहा है......

शहर दौड़ा जा रहा है न जाने कहाँ के लिए.
फिर भी ज़िन्दगी इतनी आहिस्ता सी दिखती है क्यों.....

मत पूछो......

मत पूछो जिंदगी का सफ़र कैसा है............
जो बीत जाये अच्छे से वही स्वर्ग जैसा है........

शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

उस लम्हों की याद आती है........

जब कभी बीते उस लम्हों की याद आती है........
अनायास ही आँखों में पानी भर जाते है.........
आज भी जब कभी मै बेचैन होता हूँ.........
उस बेचैनी को पार निकालने तुम आ जाती हो........
मुझे तो अब भी याद है ओ हसीं यादें........
जब हम और तुम साथ में पढ़ा करते थे.........
पढने में तुम हमेशा ही मेरी मदत करती थी........
हमारे ना आने पार तुम कितना डांट सुनाती थी.....
तब मुझे ये एहसास ना था ये अपना पन क्यों है.....
पर तुमने भी कभी एहसास न दिलाई एसा क्यूँ .......
तुम्हारी एक आदत भी बहुत अजीब थी.........
कुछ भी दिल की बात कह के मजाक में उड़ा देती थी.....
उस मजाक को जब मै समझ पाया तो बहुत देर हो चुकी थी....
मै किसी और का हो चूका था और तुम मेरे इंतजार में थी.....
फिर भी तुमने ये न बताया की तुम्हारी हालत क्या है.....
फिर मेरे एक दोस्त में मुझ पर बिज़ली गिराई......
वो आज भी तेरे इंतजार में आखिरी सांसे गिन रही है......
ये बातें सुन कर मै हैरान हो गया,
क्या वो अपनापन प्यार हो गया.....
तुमसे मिलने जब मै अस्पताल आया....
सच कहूँ कितना हिम्मत कर के तुम्हारे सामने आया.....
तुम्हारा मुझसे गले लग कर फुट फुट कर रोना.....
तुम्हारे आंसुओं से मेरे कन्धों को भिगजाने पर......
मैं अपने आप को कितना बेबस महसूस कर रहा था.....
इतना दर्द में भी मुझसे हंस कर बात कर रही थी......
क्यूँ अपने दर्द को तुम मुझसे छुपा रही थी.....
क्यों तुमने मुझे नहीं बताया क्यूँ मुझे नहीं बुलाया......
अब तुम तो नहीं हो सिर्फ तुम्हारी यादें है.......
अब तुम तो नहीं हो सिर्फ तुम्हारी यादें है.......
श्याम विश्वकर्मा.........

लोकप्रिय पोस्ट