सोमवार, 21 नवंबर 2011
पिता.........
मंगलवार, 1 नवंबर 2011

सोमवार, 31 अक्टूबर 2011
फेसबुक - Facebook......

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2011
अच्छी है बेटियाँ........
बुधवार, 28 सितंबर 2011
ऐ दोस्त...........

आप का अपना " वृक्ष "
वही वृक्ष, जो मार्ग की शोभा बढ़ाता है,,,,,,,
पथिकों को गर्मी से राहत देता है तथा
सभी प्राणियों के लिये प्राणवायु का संचार करता है.......
वर्तमान में हमारे समक्ष अस्तित्व का संकट उपस्थित है..........
हमारी अनेक प्रजातियाँ लुप्त हो चुकी हैं.........
तथा अनेक लुप्त होने के कगार पर हैं........
दैनंदिन हमारी संख्या घटती जा रही है.....
हम मानवता के अभिन्न मित्र हैं.........
मात्र मानव ही नहीं अपितु समस्त पर्यावरण
प्रत्यक्षतः अथवा परोक्षतः मुझसे सम्बद्ध है..........
चूंकि आप मानव हैं, इस धरा पर अवस्थित सबसे बुद्धिमान् प्राणी हैं,,,,,
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि हमारी रक्षा के लिये,,,,,,,,,,
हमारी प्रजातियों के संवर्द्धन, पुष्पन, पल्लवन एवं संरक्षण के
लिये एक कदम बढ़ायें, वृक्षारोपण करें,,,,,,
प्रत्येक मांगलिक अवसर यथा जन्मदिन,,,,,,,,,,
विवाह, सन्तानप्राप्ति आदि पर एक वृक्ष अवश्य रोपें
तथा उसकी देखभाल करें, एक-एक पग से मार्ग बनता है,,,,,,,,,,,
एक-एक वृक्ष से वन, एक-एक बिन्दु से सागर,,,,,,,,,,,
अतः आपका एक कदम हमारे संरक्षण के लिये अति महत्त्वपूर्ण है...........
मंगलवार, 27 सितंबर 2011
बेटी बचाओ...........

१- नारी चाहे किसी भी आयु और अवस्था की क्यूँ न हो
लेकिन प्रकृति से माँ ही होती है और पुरुष चाहे किसी भी आयु
और अवस्था का क्यूँ न हो जाये लेकिन प्रकृति से बालक ही रहता है!
२- धरती पर नारी का एक ही स्वरुप विद्यमान है और वो है माँ का स्वरुप!
बाकी सब स्वरुप उसके माँ स्वरुप के उपक्रम मात्र हैं!
३- जिसने नारी को मान-सम्मान-प्रेम और विश्वास देना नहीं सीखा,
उसने अपने मानव जीवन की सार्थकता सिद्ध नहीं की है!
४- नारी की सार्थकता पुरुष को बाँधने में है और उसकी पूर्णता पुरुष को मुक्ति देने में है!
५- नारी को इज्ज़त शब्दों से ही नहीं बल्कि दिल से देने वाला ही सत्पुरुष कहलाता है!
जरा कल्पना करो कि नारी बिना यह दुनिया कितनी अंधकारमय लगेगी!
बेटी बचाओ! मनुष्य कहलाओ!...............
सोमवार, 26 सितंबर 2011
मेरे प्यार से प्यार हो जाए...
तो उसके साथ से प्यार हो जाए...
थामे जो प्यार से हाथ मेरा....
तो अपने हाथ से प्यार हो जाए...
जिस रात आए ख्वाबो मे वो...
उस सुहानी रात से प्यार हो जाए...
जिस बात मे आए ज़िक्र उनका...
उसी बात से प्यार हो जाए...
जब पुकारे प्यार से नामे मेरा तो...
अपने ही नाम से प्यार हो जाए..
भीग़ू जब उसके साथ..
उस बरसात से प्यार हो जाए...
होता अगर इतना खूबसूरत ये प्यार...
तो काश उसे भी मेरे प्यार से प्यार हो जाए...
शुक्रवार, 23 सितंबर 2011
बेटी बचाओ..........
'कितने बच्चे हैं तुम्हारे ? ' एक ने दूसरी से पूछा.
'दो बेटियाँ हैं ' दूसरी ने कहा.
'हे भगवान, इस जमाने में दो बेटियाँ. मेरे तो दो बेटे हैं.
'काश, तीस वर्ष पहले तेरी मम्मी ने भी तेरे जन्म से पहले ऐसा किया होता
शनिवार, 17 सितंबर 2011
" श्री विश्वकर्मा पूजन "

श्री विश्वकर्म प्रभु वन्दऊँ, चरणकमल धरिध्य़ान ।
श्री, शुभ, बल अरु शिल्पगुण, दीजै दया निधान ।।
सतयुग का 'स्वर्ग लोक', त्रेता युग की 'लंका', द्वापर की 'द्वारिका' और कलयुग के 'हस्तिनापुर' आदि के रचयिता विश्वकर्मा की पूजा अत्यन्त शुभकारी है। सृष्टि के प्रथम सूत्रधार, शिल्पकार और विश्व के पहले तकनीकी ग्रन्थ के रचयिता भगवान विश्वकर्मा ने देवताओं की रक्षा के लिये अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया। विष्णु को चक्र, शिव को त्रिशूल, इंद्र को वज्र, हनुमान को गदा और कुबेर को पुष्पक विमान विश्वकर्मा ने ही प्रदान किये थे। सीता स्वयंवर में जिस धनुष को श्रीराम ने तोड़ा था, वह भी विश्वकर्मा के हाथों बना था। जिस रथ पर निर्भर रह कर श्रेष्ठ धनुर्धर अर्जुन संसार को भस्म करने की शक्ति रखते थे उसके निर्माता विश्वकर्मा ही थे। पार्वती के विवाह के लिए जो मण्डप और वेदी बनाई गई थी,वह भी विश्वकर्मा ने ही तैयार की थी। विश्वकर्मा शिल्पशास्त्र के आविष्कारक और सर्वश्रेठ ज्ञाता माने जाते हैं जिन्होनें देवताओं के सम्पूर्ण विमानों की रचना की और जिनके द्वारा आविष्कार कर शिल्पविद्याओं के आश्रय से सहस्रों शिल्पी मनुष्य अपने जीवन निर्वाह करता है।
भगवान विश्वकर्मा की पूजा और यज्ञ विशेष विधि-विधान से करना चाहिए। इस दिन प्रातः स्नान आदि करने के बाद पत्नी के साथ पूजा स्थान पर बैठे। इसके बाद विष्णु भगवान का ध्यान करनें के बाद हाथ में पुष्प, अक्षत लेकर- ॐ आधार शक्तपे नम: और ॐ कूमयि नम:, ॐ अनन्तम नम:, ॐ पृथिव्यै नम: कहकर चारों ओर अक्षत छिड़के और पीली सरसों लेकर चारों दिशाओं को बांधे । अपने हाथ में रक्षासूत्र बांधे तथा पत्नी को भी बांधे। पुष्प जल पात्र में छोड़े। इसके बाद हृदय में भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करें। रक्षा दीप जलाये, जल के साथ पुष्प एवं सुपारी लेकर संकल्प करें। शुद्ध भूमि पर अष्टदल (आठ पंखुड़ियों वाला) कमल बनाए। उस स्थान पर सात अनाज रखे। उस पर मिट्टी और तांबे का जल डाले। इसके बाद पंचपल्लव (पाँच पेड़ो के पत्ते), सात प्रकार की मिट्टी, सुपारी, दक्षिणा कलश में डालकर कपड़े से कलश का ढ़क दें। चावल से भरा पात्र समर्पित कर ऊपर विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति स्थापित करें और वरुण देव का आह्वान करें। पुष्प चढ़ाकर कहें - हे विश्वकर्मा जी, इस मूर्ति में विराजिए और मेरी पूजा स्वीकार कीजिए। इस प्रकार पूजन के बाद विविध प्रकार के औजारों और यंत्रों आदि की पूजा कर हवन यज्ञ करें। धन-धान्य और सुख-समृद्धि की अभिलाषा रखने वाले पुरुषों को भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना आवश्यक और मंगलदायी है।
लोकप्रिय पोस्ट
-
ये कोई 1 साल पहले की बात है....... एक व्यक्ति को मुंबई से पुणे जाना था... परन्तु उसने नए बने एक्सप्रेस वे की जगह पुराने रस्ते ...
-
यह एक डरावना चुटकला है. कृपया कर कमजोर दिल वालो से प्रार्थना है की वो इसे ना पढ़े. रात बहुत हो गई थी. सड़क भी सुनसान सी ही थी. इस पर बरसात ने ...
-
आजकल की लड़कियां जिन्हें कच्ची उम्र में प्यार करने का शौक होता है वह कितना भयानक होता है. अक्सर लड़कियां चौदह पन्द्रह साल की उमर में प्यार ...
-
मैं एक भ्रूण हूं। अभी मेरा कोई अस्तित्व नहीं। मैं प्राकृतिक रूप से सृष्टि को आगे बढ़ाने का दायित्व लेकर अपनी मां की...
-
नयी इच्छाओँ ने जन्म लेना शुरू कर दिया है... ये कैसे हो गया? अभी तो कई पुरानी इच्छाएँ, अपने साकार होने की प्रतीक्षा कर रही हैँ... अब इतनी सार...
-
तुलसी की माला धारण जो लोग करते है उनके शरीर की विद्युत शक्ति कभी समाप्त नहीं होती है.तुलसी की माला पहनने से व्यक्ति की असमय मृत्यु नहीं होती...
-
एक बार लोहे और सोने मे बहस छिडी ! जोरदार गरमागरम! बात तमाम पहलुओं से होते हुये इस बात पर आ गई कि जलया तू भी जाता है जलाया मैं भी जाता हूं! र...
-
प्रागैतिहासिक युग से चले आने वाले केवल तीन ही धर्म आज संसार में विद्यमान हैं - हिन्दू धर्म, पारसी धर्म और यहूदी धर्म । उनको अनेकानेक प्रचण्ड...
-
१- नारी चाहे किसी भी आयु और अवस्था की क्यूँ न हो लेकिन प्रकृति से माँ ही होती है और पुरुष चाहे किसी भी आयु और अवस्था का क्यूँ न हो जाये लेकि...
-
जब छोटा था तो माँ से अक्सर एक ही सवाल पूछता था मैं कब पापा जितना बड़ा होऊंगा माँ हंसकर उस बात को टाल जाती थी फिर जब भी वक़्त मिलता था तो आईन...